
नई दिल्ली। केंद्रीय रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत बनाए गए ट्रैक,उसके रखरखाव और नवीनीकरण मशीनों का उद्घाटन किया। गोयल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उनका कहना है कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई और कदम भी उठाए जाएंगे।