23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सफर पर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन से लटका युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे

मुंबई के पनवेल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला। थोड़ी सी जल्दबाजी के चक्कर में चलती ट्रेन से लटका युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:05 AM IST

mumbai

Video: सफर पर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन से लटका युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे

मुंबई। कई बार हमारी थोड़ी सी जल्दबाजी हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। कुछ ऐसा ही हो जाता अगर समय पर कुछ लोग एक युवक को संभाल न लेते। जी हां मामला है मुंबई का जहां एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल दी। यहां एक आदमी की जान ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। ये घटना शनिवार की है, सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन गेट और प्लैटफॉर्म के बीच में ही फंस जाता है। वो नीचे गिरने ही वाला होता है, इतने में प्लैटफॉर्म पर मौजूद रेलवे पुलिस और अन्य यात्री भाग कर उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और प्लैटफॉर्म की तरफ खींच लेते हैं।

बुराड़ी जैसा हजारीबाग केस! गणित के फॉर्मूले की तरह लिखे सुसाइड नोट को देख पुलिस भी हैरान
ऐसे अपना कंट्रोल खो बैठा
युवक का नाम रवि सोलंखे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रवि का पनवेल नांदेड एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। लेकिन वो स्टेशन लेट पहुंचा। जब वो पनवेल स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचा, ट्रेन वहां से निकल रही थी। जल्द बाजी में उसने दौड़ कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अपना कंट्रोल खो बैठा और गेट पर ही लटक गया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने उसकी जान बचाई। इस हादसे में युवक के घुटनों पर चोट आई।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली आज, ममता के किले से साधेंगे मिशन 2019
पहले भी हो चुका है हादसा
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक युवक की जान टीटी ने बचा ली थी। अगर हम थोड़ी जल्दी घर से निकलें या फिर थोड़ी सावधानी रखें तो हम न सिर्फ खुद इस तरह के हादसों से बच सकते हैं बल्कि दूसरों को भी बचा सकते हैं।