क्राइम

Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

Coronavirus Crisis के बीच भी पाकिस्तान ( Pakistan ) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन ( pakistan violates ceasefire ) किया  
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2020, 5:42 PM IST
Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल
Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) के बीच भी पाकिस्तान ( Pakistan ) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आतंकी घटनाओं से लेकर बॉर्डर पर सीज फायर तोड़ने तक ( pakistan violates ceasefire in jammu and kashmir) की घटनाएं जारी हैं। ताजा मामला उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा ( Kupwara ) से जुड़ा है। यहां पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन ( pakistan violates ceasefire ) किया है। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी भारत के 6 नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने शुक्रवार को तंगधार और रंगवर्ड में फायरिंग की। इस गोलाबारी में दोनों क्षेत्रों से तीन-तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए।

घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक

एसएसपी कुपवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार से हुई इस गोलीबार में छह घायल नागरिकों को निकाला गया और हॉस्पिटल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि इससे एक दिना पहले पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास रक्षा चौकियों और असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया था। इस गोलीबारी में पाक सेना ने लंबी दूरी के मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था।

सीमा पर हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया


वहीं, शुकवार को ही पाकिसतान ने लगातार 5वें दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ( Defense Ministry Spokesperson Colonel Devendra Anand ) ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से यह फायरिंग बिना उकसावे के की गई। देवेंद्र आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पाक सेना ने इस दौरान मोर्टार से गोले दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। देवेंद्र ने बताया कि सीमा पर हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया है।

Updated on:
7 Aug 2020, 5:42 PM IST
Published on: