गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की इंटोरेगेशन रिपोर्ट के मुताबिक, ताहिर हुसैन ने यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने अपनी छत पर कांच की बोतल, पेट्रोल, एसिड और पत्थर आदि इकट्ठा किया था। ताहिर हुसैन ने हिंसा भड़काने के लिए अपने परिचित खालिद सैफी को सड़कों पर लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी दी थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 59, नेहरू विहार से पार्षद ताहिर हुसैन के दिल्ली दंगों में घिरने पर बीते फरवरी में आम आदमी पार्टी ने निलंबित कर दिया था।