वहीं, भारत की बात करें तो गुरुवार को देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19,64,536 हो गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 56,282 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि भारत में कोरोना का रिकवरी रेट सुधार की ओर है। यही कारण देश में अब तक 13,28,336 कोरोना मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने कोरोना बुलेटिन ने बताया कि एक दिन में कोरोना वायरस से कुल 904 लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ इस घातक बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 40,699 पहुंच गई है। देश में वर्तमान समय में 5,95,501 कोरोना के सक्रिय केस हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों की संख्या का 30.31 प्रतिशत है।