बीएमसी के अफसर ने कहा कि बिहार कोरोना वायरस की चपेट में है, ऐसे में अगर पटना के एसपी विनय तिवारी में कोरोना वायरस के लक्षण मिले तो उनसे अन्य अधिकारियों में भी संक्रमण फैल सकता है। लिहाजा उनको महाराष्ट्र सरकार के अफसरों से अलग-अलग एप के माध्यम से बैठकें करनी चाहिए। वहीं, बीएमसी की ओर दिए गए पत्र के ऐसे जवाब से पटना पुलिस भी अब आर-पार का मन बना चुकी है। यही वजह है कि रेंज आईजी संजय सिंह ने कहा कि वह चुपचाप नहीं बैठेंगे और अपने लेवल से एक बार फिर मुंबई के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।