रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया था कि मई माह से चीन LAC पर लगातार अतिक्रमण बढ़ाता आ रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बाद में इस दस्तावेज को अपने साइट से हटा लिया। वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन ( Congress leader Ajay Maken ) ने भी भारत-चीन विवाद मामले ( India-China Dispute ) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी सेना ने भारतीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। एलएसी पर हमारी सेना चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लेकिन सरकार ने इसको लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रखी है। माकन ने कहा कि ITBP तो पीछे हट रही है, लेकिन चीन सेना वहीं की वहीं डटी हुई है।