23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Crime: मास्टर चाबी से पलक झपकते ही बाइक चुराने वाला गिरफ्तार, जयपुर-अजमेर में चोरी के 6 मामले दर्ज

Jaipur Bike Thief: राजधानी जयपुर में सदर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 22, 2026

Jaipur Crime Bike Thief

आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

Jaipur Bike Thief Arrested: जयपुर: जयपुर की सदर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही गाड़ियों के लॉक खोलकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर अपराधी है, जो नाबालिग रहते हुए भी कई वारदातों को अंजाम देकर बाल सुधार गृह जा चुका है।

एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया कि श्याम नगर के सिरसी मोड़ निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 11 मई की शाम को रेलवे हॉस्पिटल की पार्किंग से उनकी कीमती पावर बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया 'बिट्टू'

पुलिस टीम लगातार वाहन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली। इस सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने पुराना फुलेरा निवासी 19 वर्षीय पार्थ कुमार उर्फ बिट्टू उर्फ परमेश को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वारदात से पहले करता था रेकी

पुलिस पूछताछ में आरोपी के काम करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है। आरोपी बेहद शातिर ढंग से वारदातों को अंजाम देता था। वह सबसे पहले शहर के व्यस्त पार्किंग स्थलों और सुनसान इलाकों की रेकी करता था। जैसे ही उसे मौका मिलता, वह अपने पास मौजूद एक खास 'मास्टर चाबी' का इस्तेमाल करता था। इस मास्टर चाबी की मदद से वह पलक झपकते ही किसी भी गाड़ी का लॉक खोल लेता था और गाड़ी लेकर फरार हो जाता था।

जयपुर और अजमेर में दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, 19 साल का यह आरोपी कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी है। बचपन से ही अपराध की दुनिया में कदम रखने के कारण वह पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। वर्तमान में उसके खिलाफ जयपुर और अजमेर के अलग-अलग थानों में वाहन चोरी के करीब 6 मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।