मीडिया में हो रहे शोरशराबे के बीच सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ऋषिकेश रॉय ने साफ शब्दों में कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। बिहार के पटना में भी एफआईआर दर्ज हुई है, जो कुछ और मुद्दों पर है, उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जांच के लिए मुम्बई गए बिहार पुलिस के अफसर का क्वारनटीन होना भी अच्छा संदेश नहीं दिया। कोर्ट ने पूंछा 'क्या आप सही संदेश दे पा रहे हैं?' कोर्ट ने सभी मुद्दों पर रिप्लाई फाइल करने को कहा है।