क्राइम

पामेला गोस्वामी ड्रग्स केस में अब कैलाश विजयवर्गीय के करीबी भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार

HIGHLIGHTS ड्रग्स मामले में भाजपा नेता राकेश सिंह को पूर्वी बर्धवान के गलसी से गिरफ्तार किया गया है। राकेश सिंह ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है।
2 min read
• •
Feb 23, 2021
west_bengal.jpg
Pamela Goswami drugs case: BJP leader Rakesh Singh now close to Kailash Vijayvargiya arrested

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है और इस बीच ड्रग्स केस को लेकर सियासत भी गर्माने लगा है। ड्रग्स मामले में भाजपा नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद अब एक और भाजपा नेता राकेश सिंह को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राकेश सिंह कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।

राकेश सिंह को पूर्वी बर्धवान के गलसी से गिरफ्तार किया गया है। कोकीन के साथ गिरफ्तार हो चुकीं भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेता पामेला की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद कोलकाता पुलिस ने राकेश सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर उन्होंने पुलिस को ईमेल भेजकर जवाब दिया था और कहा था कि वे दिल्ली में हैं और अगले कुछ दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

राकेश सिंह ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा था कि एक साल से अधिक समय से पामेला के संपर्क नहीं थे और वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि राकेश सिंह भाजपा की प्रदेश कमेटी के सदस्य हैं।

पामेला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था

राकेश सिंह ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि यदि मैं संलिप्त हूं तो वे मुझे या कैलाश विजयवर्गीय या अमित शाह को बुला सकते हैं। मुझे लगता है कि पुलिस ने उसे सिखाया-पढ़ाया है।

मालूम हो कि पामेला को उनके एक मित्र प्रदीप कुमार डे और उनके (पामेला के) निजी सुरक्षा गार्ड के साथ शुक्रवार को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पामेला के थैले और कार में कथित तौर पर 90 ग्राम कोकीन पाए जान के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया था कि उस कोकीन की कीमत लाखों रुपये है। गिरफ्तारी के बाद पामेला ने कहा था कि वह इस मामले की सीआईडी जांच चाहती हैं।

Updated on:
23 Feb 2021 10:51 pm
Published on:
23 Feb 2021 10:35 pm
Also Read
View All
ग्राहक की तलाश में घूम रहा था गांजा तस्कर, कवर्धा पुलिस ने दबोचा, 5.10 लाख का माल जब्त

सिया ने केतन को मारी लात, चेतन ने दौड़कर दिया धक्का! चश्मदीद का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, बोला- डर से पड़ा बीमार

इंजेक्शन लगाते ही कोमा में गई प्रसूता, कुछ घंटे में मौत, परिजन बोले- लापरवाही ने ली जान, जांजगीर जिला अस्पताल का मामला

पूर्व मेयर का भतीजा 20 मिनट में जेल से छूटा, 25 करोड़ की फिरौती नहीं देने पर कांग्रेस नेता को दी थी जान से मारने की धमकी

Accident: दिल्ली में हिट-एंड-रन मामले में 2 बाइक सवारों की मौत; नवी मुंबई में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई वाहनों को रौंदा