
पामेला गोस्वामी बीजेपी युवा मोर्चे की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की संगठन महासचिव हैं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जारी तनातनी के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी को झटका पार्टी की एक महिला नेता की ड्रग्स मामले में संलिप्तता की वजह से लगी है। इस मामले में दक्षिण कोलकाता पुलिस ने बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी और उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कार से कोकीन बरामद
साउथ कोलकाता जोन के डीसीपी सुधीर कुमार नीलकांतम के मुताबिक पामेला गोस्वामी न्यू अलीपुर इलाके में कार से जा रही थी। उसके साथ केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। उसी दौरान पुलिस ने जांच के लिए उसकी कार को रोका। पुलिस का आरोप है कि पामेला के बैग में से 90 ग्राम कोकीन बरामद हुई। कोकीन मिलने के बाद पुलिस ने पामेला को गिरफ्तार कर लिया।
प्रोबिर कुमार डे और सोमनाथ चटर्जी गिरफ्तार
पश्मिच बंगाल पुलिस के मुताबिक पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे और सोमनाथ चटर्जी को भी न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार कर लिया गया है। पामेला से बरमाद कोकीन की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।
पुलिस की भूमिका संदिग्ध
वहीं बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा है क पहले भी हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं का नाम शामिल किया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका को उन्होंने संदेहास्पद करार दिया है।
शर्म की बात
वहीं ममता सरकार में राज्य की मंत्री और और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर.कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।
हुगली जिले की महासचिव हैं पामेला
आपको बता दें कि पामेला गोस्वामी बीजेपी युवा मोर्चे की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की संगठन महासचिव हैं। फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Updated on:
20 Feb 2021, 9:59 AM IST
Published on:
20 Feb 2021, 9:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.