क्राइम

जम्मू-माधोपुर बॉर्डर पर 4 संदिग्धों ने गन प्वाइंट पर हाईजैक की कार, पठानकोट जैसे हमले की आशंका

पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चार संदिग्ध युवकों ने हथियारों के बल पर युवक से इनोवा कर छीन ली और फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 2:40 PM IST
Punjab
जम्मू-माधोपुर बॉर्डर पर 4 संदिग्धों ने गन प्वाइंट पर हाईजैक की कार, पंजाब में जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चार संदिग्ध युवकों ने हथियारों के बल पर युवक से इनोवा कर छीन ली और फरार हो गए। वारदात को अंजाम जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर और सुजानपुर के बीच दिया गया। इनोवा के ड्राइवर राजकुमार ने तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। टैक्सी के हाईजैक होने से 2016 की तरह पठानकोट एयरबेस जैसे हमले की आशंका पैदा हो गई है।

कार ड्राइवर राजकुमार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह डोडा का रहने वाला है और किराए पर टैक्सी चलाता है। इसी के चलते चार लोगों ने पठानकोट के लिए उसकी सिल्वर कलर की इनोवा कार किराये पर ली थी। इस दौरान जैसे ही वह माधोपुर के नजदीक पहुंचे तो कार में सवार युवकों ने बंदूक निकाल कर उसके सिर से सटा दी और गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। इस पर जब कार चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी, जिससे वह बुरी तरह से घबरा गया और कार से नीचे उतर गया। इसके बाद आरोपी उसकी इनोवा कार को लेर फरार हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन और बीएसएफ में हड़कंप मच गया। गन प्वाइंट पर हाईजैक हुई की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। इसके साथ ही जम्मू तथा पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च आॅपरेशन शुरू किया। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। भारतीय वायु सेना के पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादियों ने 2 जनवरी 2016 को हमला किया था। इस हमले में सात लोग मारे गए थे।

Updated on:
14 Nov 2018, 2:40 PM IST
Published on: