
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक, शब्बीर अहमद शाह समेत कई अलगागवादी नेता कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद से फंड मिलता था।
रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ( जेकेएलएफ ) के प्रमुख यासीन मलिक समेत शब्बीर अहमद शाह, मशरत आलम और राशिद इंजीनियर को एलईटी चीफ हाफिज सईद से वित्तीय मदद मिलती थी।
अब राष्ट्रीय आंतक विरोधी कानून UAPA के कानून के तहत इन अलगवावादी नेताओं के खिलाफ NIA चार्जशीट दाखिल करेगी।
इसके लिए NIA ने 214 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। NIA को हाफिज साईद से अलगाववादियों को आतंकियों को फंडिंग और पत्थरबाजी के लिए धर मिलने के सारे साबूत हैं।
जानकारी के अनुसार NIA ने यह खुलासा यासीन मलिक की डिजिटल डायरी से मिली जानकारी के आधार पर किया है।