क्राइम

Telangana: बीजेपी नेता और कारोबारी की दर्दनाक मौत, कार की डिग्गी में डालकर जिंदा जलाया

Telangana के मेडक जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां स्थानीय बीजेपी नेता वी श्रीनिवास को अज्ञात लोगों ने जिंदा जला दिया
2 min read
Aug 11, 2021
Telangana Crime News

नई दिल्ली। तेलंगाना ( Telangana ) के मेडक जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक स्‍थानीय बीजेपी नेता ( BJP Leader ) को जिंदा जला दिया है। नेता की पहचान वी श्रीनिवास प्रसाद ( V Srinivas Prasad ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता को उन्हीं की कार की डिग्गी में डालकर जिंदा जला दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने श्रीनिवास को कार की डिग्गी में बद कर दिया और फिर कार को आग के हवाले कर दिया।

तेलंगाना के मेडक जिले की इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मेडक जिले की एसपी चंदना दीप्ति ने बताया, 'सुबह के समय कुछ अज्ञात लोगों ने श्रीनिवास को उनकी कार के साथ जला दिया।

जैसे इस मामले की सूचना मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर देखा तो श्रीनिवास का शव उनकी डिग्‍गी में पड़ा हुआ था। आरोपियों ने कार के साथ ही श्रीनिवास को भी जला दिया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बता दें कि वी श्रीनिवास प्रसाद बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्‍यक्ष थे साथ ही एक कारोबारी भी थे। फिलहाल उनके शव को स्‍थानीय सरकारी अस्‍पताल में पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लेकिन इस जघन्य अपराध के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जब नेता और कारोबारी के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है तो आम आदमी की सुरक्षा को लेकर चिंता होना लाजिमी है।

Published on:
11 Aug 2021 09:10 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त