क्राइम

शादी का झांसा देकर कर रहा था रेप, शिकायत के बाद बुजुर्गों ने दिया चौंकाने वाला फैसला

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा रेप गर्भवती होने पर परिजनों ने की शिकायत तो गांव के ही कुछ लोगों ने पैसे लेकर चुप रहने के लिए बनाया दबाव।
2 min read
rape
शादी का झांसा देकर बना रहा था अवैध संबंध, शिकायत के बाद बुजुर्गों ने दिया चौंकाने वाला फैसला

नई दिल्ली। महिलाओं और नाबालिगों से हो रहे दुष्कर्म मामलों को लेकर जहां देशभर में जमकर आक्रोश है, हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक गांव में बुजुर्गों ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को ढाई लाख का मुआवजा लेकर छोड़ दिया। दरअसल आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना महबूबनगर जिले के नारायणपेट की है। जहां गांव के बुजुर्गों ने सभा बुलाकर यह हैरतंगेज फरमाना सुनाया है। मामले के सामने आने के बाद आरोपी और फरमान सुनाने वाले छह बुजुर्गों में से चार को गिरफ्तार भई कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस समझौते को लेकर लड़की के परिवार से एक लिखित सहमित पत्र प्राप्त हुआ है। इसके बाद वेंकटैया को नारायणपेट से बाहर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की कपास के खेत में अपने माता-पिता की मदद करती थी। आरोपी वेंकटैया खेत का मालिक है। उसने लड़की से शादी का झूठा वादा किया और फिर उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात का पता जब परिजनों को लगा तो उन्होंने ग्रामीण बुजुर्गों को शिकायत की, लेकिन इन बुजुर्गों ने इस जघन्य अपराध के लिए इस युवक को सिर्फ ढाई लाख का मुआवजे पर छोड़ दिया।

पीड़िता के परिजन युवती को लेकर मेडिकल जांच के लिये भी गए। कुछ ग्रामीणों ने मामले में पीड़ित एवं आरोपी के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास किया। उन्होंने पीड़िता को चुप रहने के लिए भी कहा। हालांकि अब ये मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और आईपीसी की धारा 376 समेत विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के तहत मामले दर्ज किये गये हैं।

Published on:
11 Aug 2018 03:30 pm
Also Read
View All
‘सर जो पूछना है यहां पूछो, मां से बात करो…’, आस्था कुंज पार्क रेप कांड की पीड़िता का बड़ा खुलासा, बताया उस शाम क्या हुआ

Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Surajpur Job Fraud: तुम्हारे बेटे, बहू और नाती की सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ले लिए 16 लाख, पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत