इसका मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे लोगों में नाराजगी है। इससे नाराज गुर्जर समेत सर्व समाज के लोग रुईपेच मैदान में एकत्र हुए और रैली निकाली। ये रैली घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जहां प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गंगदेव, हंसराज गुर्जर, राजारमा जाट, हेमराज, बनवारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी सुऊद सईदी, समाज अध्यक्ष रामलाल संडीला, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर, सलीमुद्दीन खान, शिवजीलाल मीणा, प्रेमलाल आदि शामिल थे।