अंबिकापुर

Theft in Rajeev Bhavan: कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में घुसे चोर, ले गए कीमती सामान, फर्श पर लिखा- आई लव यू अंबिकापुर

Theft in Rajeev Bhavan: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, शहर के घड़ी चौक के पास स्थित है जिला कार्यालय, 2 साल में यह तीसरी बार हुई चोरी
2 min read
Theft in Rajeev Bhavan, Congress office
Rajeev Bhavan Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय ‘राजीव भवन’ (Theft in Rajeev Bhavan) में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय के कॉमन वॉशरूम में लगी करीब 72 स्टील की टोटियां चोरी कर लीं। इतना ही नहीं, चोर जाते-जाते फर्श पर ‘आई लव यू अंबिकापुर’ लिखकर पुलिस गश्त को खुली चुनौती दे गए। चोरी की घटना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि असामाजिक तत्व लगातार वारदात को अंजाम (Theft in Rajeev Bhavan) दे रहे हैं, साथ ही संदेश भी लिख रहे हैं। यह कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। बता दें कि कांग्रेस कार्यालय में पिछले 2 वर्ष में तीसरी बार चोरी हुई है।

बताया जा रहा है कि विगत दो वर्षों में राजीव भवन (Theft in Rajeev Bhavan) में चोरी की यह तीसरी घटना है। चोरों ने चोरी के साथ-साथ कार्यालय के कॉमन वॉशरूम में जमकर तोडफ़ोड़ भी की। घटना में कार्यालय को करीब 1 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। वारदात की जानकारी मिलने पर सरगुजा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि शहर में सक्रिय नशेड़ी और असामाजिक तत्व लगातार वारदातों (Theft in Rajeev Bhavan) को अंजाम दे रहे हैं। चोरों का दुस्साहस इस बात से समझा जा सकता है कि वे घटनास्थल पर संदेश लिखकर जा रहे हैं। यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को चुनौती है।

Theft in Rajeev Bhavan: संवेदनशील इलाके में वारदात से उठे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव भवन (Theft in Rajeev Bhavan) शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके घड़ी चौक के पास स्थित है। इसके आसपास यातायात पुलिस चौकी, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला न्यायालय भी मौजूद हैं।

Theft in Rajeev Bhavan Ambikapur (Photo- Patrika)

इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं (Theft in Rajeev Bhavan) होना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी बार चोरी

कांग्रेस कार्यालय (Theft in Rajeev Bhavan)में चोरी की यह तीसरी घटना है, जबकि राजीव भवन शहर के बीचों-बीच स्थित है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर अपने साथ 1 लाख से अधिक का सामान ले गए हैं।

Updated on:
15 May 2026 07:43 pm
Published on:
15 May 2026 07:43 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट