क्राइम

बिहारः पटना में बेखौफ अपराधियों का ताडंव, पूर्व BJP विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के पूर्व विधायक चित्तरंजन शर्मा के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि इस घटना के पीछे पांडव गिरोह का हाथ है।  
2 min read
patna_police.jpeg
Two brothers of Ex BJP MlA Chittaranjan Sharma Shot Dead in Patna

Double Murder In Patna: बिहार में बेखौफ अपराधियों का ताडंव थमता नजर नहीं आ रहा है। अब ताजा मामला राजधानी पटना से आया है, जहां अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीते शाम की है, मृतकों की पहचान अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चित्तरंजन शर्मा के चचेरे भाइयों के रूप में हुई है। एक भाई की मौत को घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे भाई ने आज सुबह पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना के पत्रकार नगर इलाके में मंगलवार शाम दो अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग की। पटना के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पीड़ितों में से एक की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान शंभू सिंह के रूप में हुई है। गौतम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि शंभू की आज सुबह अस्पताल में मौत हुई।

दो आपराधिक गिरोह की रंजिश में हत्या की आशंका-
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह दो समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का मामला हो सकता है। पीड़ित पटना के धनरुआ थाना अंतर्गत नीमा गांव के हैं। इस गांव में दो गिरोह हैं और वे अतीत में कई हत्याओं में शामिल थे। आज की घटना इसका परिणाम हो सकती है। इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो महीने पहले ही बीजेपी विधायक चित्तरंजन शर्मा के चाचा और चचेरे भाई की हत्या की गई थी। मतलब यह कि दो माह में बीजेपी विधायक के परिवार के चार लोगों की हत्या हुई।

पहले फोन पर पूछा फिर विधायक के भाइयों को मारी गोली-
घटना के संबंध में बताया गया कि विधायक के दोनों भाई एक बाइक से कही जा रहे थे। आरोपी दूसरी बाइक से उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकार नगर इलाके में हमलवरों ने विधायक के भाइयों को ओवरटेक कर रोका फिर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने विधायक के भाइयों को रोककर फोन पर किसी से बात की फिर दोनों पर गोलियां बरसाई। छोटे भाई गौतम को गोली लगते ही शंभू सिंह जान बचाने के भागने लगे लेकिन हमलावरों ने खदेड़ कर उन्हें भी गोली मार दी।

पांडव गिरोह का नाम आया सामने, जांच जारी-
एएसपी के अनुसार जांच में पता चलता है कि हमलावरों ने हमले के लिए 7.6 और 9 मिमी अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। हमलावरों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में पांडव गिरोह का नाम सामने आया है। जिससे पूर्व विधायक के परिवार की पुरानी अदावत चल रही है।

Published on:
01 Jun 2022 10:50 am