दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक 33 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पार्टनर पर आरोप है कि उसने 8 साल में 14 बार उसका गर्भपात कराया था।
देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराधिक घटनाएं थमन का नाम नहीं ले रही है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के जैतपुर में एक महिला के सुसाइड करने का मामला सामतने आया है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय महिला बीते 8 साल से लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी। इस दौरान पार्टनर में महिला का 14 बार जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) कराया था। लिव इन पार्टनर से तंग आकर महिला ने खुदकुश कर ली है। इस मामले में पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें महिला ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने से लेकर अबॉर्शन करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
सुसाइट नोट में लगाए कई गंभीर आरोप
पुलिस पहले इसे खुदकुशी मान रही थी। जांच के दौरान महिला के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप, जबरदस्ती गर्भपात करवाने के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। बता दें कि इससे परेशान होकर महिला ने 5 जुलाई को खुदकुशी कर ली।
शादीशुदा थी महिला, दो बेटियां भी
इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी है। वह दिल्ली के तैतपुर इलाके में रहती थी। 9 सालों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी। अपनी दोनो बेटियों को महिला ने पढ़ने के लिए होस्टल में भेज दिया था और फिलहाल खुद लिव-इन में रह रही थी।
यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान से आ रही थी सिसकने की आवाज, खोदी मिट्टी तो निकली बच्ची, 3 साल की मासूम ने सुनाई अपनी आपबीती
8 साल में 14 बार अबॉर्शन
महिला ने हिंदी में लिखे सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि वह बीते कई सालों से ऐसे व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, जिसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अंतिम उससे शादी करने से इनकार कर दिया। सुसाइड नोट में उसने पिछले 8 सालों की आपबीती लिख रखी थी। वह बिहार के मधेपुरा के रहने वाले आरोप को खुदखुशी के लिए जिम्मेदार ठहरया है। आरोपी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर में कार्यरत है। महिला ने लिखा है कि पिछले 8 सालों के दौरान वो 14 बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन हर बार दबाव डालकर गर्भपात कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 'मुझे कोई डिग्गी में पकड़कर ले गया',14 साल की लड़की ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, फिर ऐसे हुआ खुलासा
मोबाइल में आरोपी के खिलाफ सबूत
सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि उसने अपने मोबाइल में आरोपी के खिलाफ सबूत जमा कर रखे है। पुलिस ने मोबाइल को सील कर लिया और जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है। हालांकि भी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।