क्राइम

बरसी में शामिल होने के लिए कोर्ट में लड़ रहा मां का हत्यारा

मुंबई में एक लड़के ने पहले तो अपनी मां की हत्या की, लेकिन अब हत्या के एक साल बाद वह मां की बरसी में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांग रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 3:29 PM IST
murder

मुंबई। मायानगरी मुंबई से एक हैरान करने वाला सामने आया है। बेटे ने पहले अपनी मां को मौत के घाट उताता और अब उसी मां की बरसी में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। बेटे की याचिका पर अभियोजन पक्ष मंगलवार को जवाब दाखिल कर सकता है।

एक साप पहले की थी हत्या

बता दें कि लड़के का नाम सिद्धांत गनोरे है। 21 साल के सिद्घांत गरोरे ने सांताक्रूज (पूर्व) स्थित अपने घर में एक साल पहले 23 मई 2017 को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मां की हत्या करने के बाद सिद्धांत ने शव के पास खून से लिखा था- 'मैं इनसे थक गया हूं। मुझे पकड़ो और लटका दो।'

.लालू यादव और राहुल गांधी की मुलाकात पर गृह मंत्रालय ने बैठाई जांच

मां की बरसी में होना चाहता है शामिल

वहीं, हत्या के बाद गनोरे जोधपुर भाग गया। पुलिस ने दो दिन के बाद उसे जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटेल से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से वह जेल में है लेकिन अब एक साल बाद वह अपनी मां की बरसी में शामिल होना चाहता है, जिसके लिए उसने कोर्ट में याचिका डाली है।

मानसिक स्थिति खराब

गनोरे का बचाव करने वाले लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति खराब होने की बात कही है। बचाव पक्ष ने कहा कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। शव के पास लिखे संदेश से देखकर भी यह साफ होता है कि सिद्धांत को यह पता था कि वह क्या कर रहा है।

हत्या की बात मानी

गौरतलब है कि गनोरे के खिलाफ पुलिस ने कई सबूत जमा किए थे। इसमें मीडिया को दिया गया उसका इंटरव्यू भी शामिल है, जिनमें उसने बिना किसी डर या पछतावे के हत्या की बात मानी थी।

मां ने जीना मुश्किल कर दिया था

अपने इस इंटरव्य में उसने कहा था कि उसकी मां ने उसका और उसके पिता का जीना मुश्किल कर दिया था। लेकिन बता दें कि गरोरे का यह बयानपुलिस के पास नहीं है। पुलिस को उसके खिलाफ सबूत के तौर पर सिर्फ सीसीटीवी फुटेज और खून से कपड़े मिले थे।

Published on: