28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 17 आदमियों के 500 बच्चों पर मंडरा रहा है गंभीर बीमारी का खतरा

17 ब्रिटिश स्पर्म डोेनर ने 500 बच्चे पैदा किया है, जिससे इन बच्चों में गंभीर बीमारी होने का खतरा बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 May 2018, 5:06 PM IST

sperm donors

लंदन। एक रिपोर्ट के अनुसार 17 ब्रिटिश स्पर्म डोनर ने 500 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों के जन्म के बाद अब यह डर है कि कहीं इन दर्जनों युवाओं को फॉल्टी जीन प्रभावित ना करे। फॉल्टी जीन के प्रभावित करने से आश्य है कि एक-दूसरे से संबंध के बारे में बिना जाने भाई-बहन भी संबंधों में रह सकते हैं।

लंदन: हीथ्रो हवाई अड्डे पर पकड़े गए 50 जिंदा मगरमच्छ, मची अफरातफरी

17 स्पर्म डोनर ने पैदा किए 500 बच्चे

ह्यूमन फर्टिलाजेशन एंड एम्ब्रायॉलजी अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, 1991 से लेकर 2015 के बीच 17 स्पर्म डोनर 500 से ज्यादा बच्चों के पिता हैं। यानी एक व्यक्ति करीब 20 से 29 बच्चों का पिता है।

डोनर कैंसर को दे रहे है बढ़ावा

बता दें कि इन स्पर्म डोनर का एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, सीजेडी, सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का टेस्ट कराया जा चुका है। लेकिन एक समस्या है कि इन स्पर्म डोनर के जीन की जांच नहीं की जाती। जांच ना होने की वजह से कैंसर और अल्जाइमर के रोग को बढ़ावा मिल रहा है।

बना गंभीर बीमारी का खतरा

चैरेटी ओवेरियन कैंसर एक्शन ने बताया, स्पर्म डोनर की जांच तभी हो सकती है जब डोनर्स के परिवार में किसी को कैंसर हो। ओवेरियन कैंसर एक्शन के प्रमुख मेरी-क्लेरी प्लैट ने मीडिया को बताया, ' डोनर वंशानुगत कैंसर की जांच किए बगैर स्पर्म डोनेट कर रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारी का खतरा बना हुआ है।'

चढ़ना चाहते हैं सत्ता की सीढ़ी तो इन बड़ी पार्टियों में करें समर इंटर्नशिप

बीमारी हो रही है ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि डोनेटर स्पर्म डोनेट के जरिए गंभीर बीमारी ट्रांसफर कर रहे हैं, जिससे ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका रहती है।' साथ ही यह उन लोगों के लिए भी बड़ी चिंता का विषय है, जो इन बच्चों को अपनाने वाले हैं। प्लैट ने कहा, 'हम अथॉरिटी से मांग करते हैं कि वे डोनर के जेनेटिक कैंसर की भी जांच करें, जिससे भविष्य में किसी बच्चे को ऐसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े।'