29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चढ़ना चाहते हैं सत्ता की सीढ़ी तो इन बड़ी पार्टियों में करें समर इंटर्नशिप

युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए राजनीति पार्टियों ने एक महीने के समj इंटर्नशिप की शुरुआत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 May 2018, 9:54 AM IST

intership

नई दिल्ली। अगर आप युवा हैं और राजनीति में जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। देश के युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए राजनीतिक पार्टियों की ओर से नए-नए प्रयोग शुरू हो गए हैं। इस प्रयोग के तहत राजनीतिक दल युवाओं के लिए इंटर्नशिप की नई योजना लेकर आई है।

दिल्ली: पब में गाना बजाने को कहा तो डीजेवाले बाबू ने कर दी हत्या

राजनीति में इंटर्नशिप

इस योजना के तहत युवाओं को पार्टी के अंदर इंटर्नशिप के लिए प्लैटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। इस योजना पर सभी दलों ने फोकस करना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकारी संस्थानों ने भी युवाओं को इंर्टनशिप देने का रास्ता अधिक से अधिक खोलने की पहल की है।

30 साल से कम उम्र

बता दें कि 30 साल से कम उम्र के युवा इंटर्नशिप कर सत्ता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। अगले साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 60 फीसदी से ज्यादा वोटर इसी उम्र के होंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं और इस साल गर्मियों में पहली बार इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरूआत की है।

मुंबई: हाई हील्स से बिगड़ा मां का बैलेंस, गोद से गिरकर 6 महीने के मासूम की मौत

पहले एक महीने का इंटर्नशिप

यह इंटर्नशिप पहले एक महीने का होगा। इसके जरिए छात्र नए पॉलिटिकल ट्रेंड, राजनीतिक दलों से युवाओं की क्या अपेक्षा, सोशल ट्रेंड, इन तमाम बातों पर रिसर्च करेंगे। बता दें कि 2014 में लोकसभा चुनाव में युवाओं की मुख्य भूमिका रही थी। इसी के मद्देनजर राजनीतिक दलों को फोकस युवाओं पर अब ज्यादा हो गया है।

साल में दो बार इंटर्नशिप

कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न को न केवल बड़े-बड़े नेताओं से बात करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके द्वारा किए गए रिसर्च को पार्टी गंभीरतापूर्वक गौर भी करेगी। वहीं, बीजेपी की युवा मोर्चा इकाई ने भी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस इंटर्नशिप में 100 युवाओं को पॉलिटिकल मैनेजमेंट पर इंटर्न करने का मौका दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप साल में दो बार कराए जाने पर भी जोर दिया जा रहा है।