29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान
Play video

कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान

लाहौर में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पीएम मोदी का दोबारा सत्‍ता में वापसी संभव नहीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 May 2018, 9:12 AM IST

लाहौर। पीएम मोदी से नफरत तक का वास्‍ता रखने वाले और कांग्रेस के निलंबित वरिष्‍ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भाजपा सरकार के भविष्‍य के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने लाहौर मीडिया को जारी बयान में कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी हार जाएंगे और दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे।

मोदी के खिलाफ महागठबंधन की वकालत
अय्यर ने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए महागठबंधन बनाने की जरूरत है। कांग्रेस के लिए अकेले नरेंद्र मोदी को नहीं हराना मुमकिन नहीं है। हाल के विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अय्यर ने कहा कि अब समय आ गया है कि पुरानी पार्टियां मिलकर एक महागठबंधन बनाएं ताकि 2019 के आम चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। उन्‍होंने इस बात का भी जिक्र किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 70% भारतीयों ने मोदी को वोट नहीं दिया था, लेकिन कांग्रेस हार गई। क्योंकि कांग्रेस के नेता लोगों से कट गए थे। उन्होंने इस बात की संभावना जताई है कि 70% मतदाताओं की बड़ी संख्या एक साथ आएगी और पीएम मोदी को हराने का काम करेगी।