28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन: हीथ्रो हवाई अड्डे पर पकड़े गए 50 जिंदा मगरमच्छ, मची अफरातफरी

लंदन के हीथ्रो हवाई अ़ड्डे पर मगरमच्छों से भरे पांच बॉक्स जब्त किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 May 2018, 11:02 AM IST

crocodiles

हीथ्रो । लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मगरमच्छों से भरे पांच बॉक्स बरामद किए गए है। इन संदूकों में 10-10 मगरमच्छ भरे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते भी मगरमच्छों से भरे पांच बॉक्स जब्त किए गए थे। इन मगरमच्छों में से कई की उम्र एक साल थी। च्क-एक साल के कई मगर थे। बता दें कि मगरमच्छों को इस तरह ले जाना परिवहन नियमों के खिलाफ है।

चढ़ना चाहते हैं सत्ता की सीढ़ी तो इन बड़ी पार्टियों में करें समर इंटर्नशिप

पांच बॉक्स में रखे थे 10-10 मगरमच्छ

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन 50 मगरमच्छों को मलेशिया के विमान से लंदन लाया गया था। लंदन में उन्हें हवाई अड्डे पर परिवहन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कब्जे में ले लिया गया। रिपोर्ट की माने तो पांच बक्सों में 10-10 मगरमच्छ रखें गए थे। लेकिन जिस बक्स में मगमच्छों को रखा गया था उसके आकार के मुताबिक उसमें केवल 9 ही मगरमच्छ आ सकते थे।

बॉक्स में 14 घंटे बंद थे

बता दें कि इन बॉक्स में मगरमच्छ लगभग 14 घंटे बंद थे। उड़ान के दौरान बॉक्स में रखे मगरमच्छ आपस में लड़ भी रहे थे, जिसकी वजह से इनमें से एक मगरमच्छ की मौत हो गई।

दिल्ली: पब में गाना बजाने को कहा तो डीजेवाले बाबू ने कर दी हत्या

मीट के लिए ले जाया जा रहा था

एक सीमा बल के प्रवक्ता ने बताया, 'मगरमच्छों की सुरक्षा की तरफ ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है।' ऐसी ख़बर है कि इन मगरमच्छों को कैम्ब्रिजशिर के एक फार्म में ले जाया जा रहा था। जहां इन मगरमच्छों का मीट के लिए इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन पहले ही इन्हें अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया।

वापस भेजा जाएगा

वहीं, हीथ्रो में राष्ट्रीय सीमा बल सीआईटीईएस टीम के प्रमुख ग्रांट मिलर ने कहा, 'इस तरह से सरीसृपों को परिवहन से ले जाना स्वीकार्य नहीं है।" मिलर ने आगे कहा कि 50 में से बचाए गए 49 मगरमच्छों को फिर से उनके स्थान पर वापस भेज दिय जाएगा।