दंतेवाड़ा

Bijapur Naxal Attack: बीजापुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी मरे

Bijapur Naxal Attack: बीजापुर जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने महिला समेत दो माओवादी को मार गिराया है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2024, 7:47 AM IST
Dantewada Naxal Attack

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से गोलाबारी में फोर्स ने महिला समेत दो माओवादी को मार गिराया है। कई नक्सलियों की घायल होने की खबर भी आई है। फिलहाल जवानों ने मारे गए नक्सलियों के (Naxal Attack) शव बरामद कर लिया है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है। यह एक बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है जो अभी भी जारी है। पूरा मामला मद्देड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी में मुताबिक, यह मुठभेड़ बद्देपारा के जंगलों में आज सुबह हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को रवाना किया गया। जहां आज सुबह घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ (Chhattisgarh Naxal News) फायरिंग शुरू कर दी। मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर गोलीबारी की और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।

Bijapur Naxal Attack: 8 लाख की इनामी महिला ढेर

मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी ढेर हुए है। 8 लाख की इनामी महिला माओवादी लीडर मनीला के मारे जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीला संगठन में DVCM पद पर थी पदस्थ। वहीं कई बड़े वारदातों में भी शामिल थी। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने शव के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिया है।

दंतेवाड़ा में 15 नक्सली गिरफ्तार

CG Naxal:सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक आईईडी विस्फोट के बाद 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें सात महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 6 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली (Naxal) ने सरेंडर कर दिया है।

CG Naxal: चार महीने में 110 नक्सली ढेर

Naxal In CG: चार दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है कि नक्सलियों पर जवानों ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर चार महीने में ही 110 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें कई नक्सलियों पर लाखों का इनाम था। वहीं जवान मुठभेड़ स्थलों से भी भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद कर रहे है।

Updated on:
30 May 2024, 7:47 AM IST
Published on: