Chhattisgarh Naxal News: फोर्स को ऑपरेशन लॉच करने से पहले सूचना मिली थी कि रेकावाया के जंगल में माड डिवीजन और पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत इंद्रावती एरिया कमेटी के डीवीसी दीपक, कमलाकर, सपना, प्लाटून नंबर 16 का कमांडर मल्लेश के अलावा 50-60 सशस्त्र नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के बाद तीन जिलों के 1000 जवानों के साथ ऑपरेशन लॉच किया गया।