दंतेवाड़ा

Chhattisgarh Politics: पेट्रोल-डीजल से रसोई तक महंगाई की मार, कांग्रेस नेता लखेश्वर ने केंद्र पर साधा निशाना

Chhattisgarh Politics: लखेश्वर बघेल ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है।

2 min read
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस नेता लखेश्वर बघेल ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रवार्ता में उन्होंने कहा कि आज देश की आम जनता सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल संकट ने बदली लोगों की यात्रा आदतें, छत्तीसगढ़ में अब रेलवे बना आम जनता का सहारा

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस नेता का बयान

लखेश्वर बघेल ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। खाद की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान महंगी खेती और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने की दोहरी मार झेल रहे हैं।

युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती

बघेल ने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और लाखों पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास युवाओं के भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है।

जनता को राहत देने के बजाय सलाह देना अनुचित

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोगों को कम खर्च करने, कम यात्रा करने और कम उपभोग करने की सलाह दे रही है। उनके अनुसार सरकार का दायित्व नागरिकों को राहत देना है, न कि उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों में कटौती के लिए मजबूर करना।

रोजगार के नए अवसर सृजित

पत्रवार्ता में लखेश्वर बघेल ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, महंगाई नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, विमल सुराना, वीरेंद्र गुप्ता, शकील रिजवी, अवधेश गौतम, छविंद्र कर्मा, सुलोचना कर्मा, सुमित्रा सोरी, रविश सुराना, रितेश जैन, मनोज मालवीय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Politics: पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों से बिगड़ा घरेलू बजट

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री से लेकर निर्माण सामग्री तक लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से महिलाओं और गृहिणियों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है और कई परिवार आवश्यक जरूरतों में कटौती करने को मजबूर हैं।

Published on:
15 May 2026 01:11 pm
Also Read
View All