दंतेवाड़ा

Petrol Diesel Crisis: कई पंपों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बंद, दंतेवाड़ा में मचा हड़कंप, जारी हुई वैकल्पिक सूची

Petrol-Diesel Update: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुख्य आपूर्ति केंद्र में तकनीकी खराबी के चलते दंतेवाड़ा जिले के कई पेट्रोल और डीजल पंपों में ईंधन आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है।
2 min read
Petrol Diesel Crisis,Petrol-Diesel Update, Petrol-Diesel Update 2026, Petrol-Diesel Update News
Petrol Diesel Crisis: पंपों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बंद(फोटो सोर्स- पत्रिका)

Petrol Diesel Crisis In Chhattisgarh: दंतेवाड़ा जि़ले के आम नागरिकों, किसानों, परिवहन संचालकों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुख्य आपूर्ति केंद्र से तकनीकी कारणों के चलते जि़ले के कुछ पेट्रोल और डीजल पंपों में ईंधन की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित हो गई है।

प्रभावित होने वाले पेट्रोल-पंप

प्रभावित होने वाले पंपों में मुख्य रूप से गीदम का दंतेश्वरी सर्विस सेंटर, बचेली का स्टार पेट्रोल पंप, दंतेवाड़ा के एस.आर. फ्यूल व जोगीसोरी फ्यूल, नकुलनार का भदावर फ्यूल, बारसूर का साई राम पेट्रोलियम, जमावड़ा का गजलू गुरुजी पेट्रोलियम तथा कटेकल्याण का युगांत फ्यूल शामिल हैं। कंपनी द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा यथाशीघ्र पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की कार्रवाई जारी है।

इस बीच कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने कृषि कार्यों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, एम्बुलेंस सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन तथा निर्माण कार्यों जैसी अत्यावश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से एक विशेष अपील की है।

जारी की वैकल्पिक पेट्रोल पंपों की सूची

प्रशासन ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिक जिले में संचालित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के ईंधन विक्रय केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं, जहां पर्याप्त रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान में उपलब्ध वैकल्पिक केंद्रों में गीदम का सुनील एवं अशोक पेट्रोल पंप (BPCL), बचेली का ग्रेस फ्यूल (BPCL) व नंदराज फ्यूल्स (IOC), किरंदुल का के.ए. फ्यूल (BPCL) व बैलाडीला सर्विस स्टेशन (IBP), बालूद का एल.एन. फ्यूल (BPCL), नकुलनार का नायक देवल फ्यूल (BPCL), कारली का न्यू उजाला पुलिस पेट्रोल पंप (IOC), कटेकल्याण का मां दंतेश्वरी फ्यूल (IOC) तथा दंतेवाड़ा का मोडियम पेट्रोलियम (IOC) एवं मां दंतेश्वरी जिओ फ्यूल्स (जियो-बिपी) शामिल हैं।

जल्द ही स्थिति पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद

दंतेवाड़ा जिले में HPCL के मुख्य आपूर्ति केंद्र में तकनीकी समस्या के कारण कई पेट्रोल और डीजल पंपों की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वैकल्पिक पेट्रोल पंपों की सूची जारी कर दी है, जिससे आम नागरिकों, किसानों और आवश्यक सेवाओं को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े। कंपनी द्वारा जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही स्थिति पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है।

Updated on:
11 Jun 2026 09:46 am
Published on:
11 Jun 2026 09:46 am
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना