दतिया

दतिया उपचुनाव : अचानक पलटा गेम, भाजपा से आगे निकले कांग्रेस प्रत्याशी

Datia By-Election Result : दतिया उपचुनाव की मतगणना के रुझान आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती दो राउंड में आगे चल रही भाजपा तीसरे राउंड से पिछड़ गई है। चौथे राउंड के रुझान में भी कांग्रेस आगे है।
3 min read
Datia By-Election Result
Datia By-Election Result (भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर Photo Source- Patrika)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना चल रही है। अबतक चार राउंड की गिनती की जा चुकी है। शुरुआती दो राउंड में तो भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे रहे, जबकि तीसरे और चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे निकल गए हैं। सामने आई चौथी सूची के अनुसार, वो अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से 783 वोटों से आगे हैं।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा का लाइव अपडेट के साथ साथ बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा और गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। उन सीटों पर जारी मतगणना के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए खबर में दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

चौथा रीउंड

Datia By-Election Result (भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर Photo Source- Patrika)

चौथे चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,808 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,058 वोट तथा आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 2,025 वोट मिले। इस चक्र में कांग्रेस ने 750 वोटों की बढ़त दर्ज की।

तीसरा राउंड

Datia By-Election Result (भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर Photo Source- Patrika)

तीसरे चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,998 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,262 वोट तथा आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 1,344 वोट मिले। इस चक्र में कांग्रेस 736 वोटों से आगे रही।

दूसरा राउंड

Datia By-Election Result (भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर Photo Source- Patrika)

दूसरे चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3,921 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,702 वोट तथा आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 2,412 वोट मिले। इस चक्र में कांग्रेस ने 219 वोटों की बढ़त बनाई।

पहला राउंड

Datia By-Election Result (भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर Photo Source- Patrika)

पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,551 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3,367 वोट तथा आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 1,917 वोट मिले थे। पहले चक्र में भाजपा 1,184 वोटों से आगे रही।

दोनों दलों ने किए जीत के दावे

मतगणना से पहले दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने 25 हजार मतों से जीत का दावा किया, जबकि भाजपा नेताओं ने भारी मतों से विजय का भरोसा जताया है। ऐसे में परिणाम यह तय करेगा कि दतिया में भाजपा का प्रभाव कायम रहता है या कांग्रेस वापसी करती है।

Updated on:
03 Aug 2026 12:07 pm
Published on:
03 Aug 2026 11:45 am