दतिया

‘कांग्रेस अपने कर्मों से डूबी’, दतिया उपचुनाव में गरजे CM मोहन यादव

Datia Bypoll--दतिया के उदगुवां और सीतापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सभाएं...। बीजेपी कैंडिडेट आशुतोष तिवारी के लिए जनता से मांगा वोट, कांग्रेस पर किए कई हमले...।
2 min read
Jul 25, 2026
Mohan Yadav Datia Rally
Mohan Yadav Datia Rally- दतिया उपचुनाव में शनिवार को रैली में पहुंचे सीएम मोहन यादव।

Mohan Yadav on Congress- दतिया उप चुनाव के मतदान की तारीख करीब है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीएम मोहन यादव शनिवार को दतिया में थे, उन्होंने चुनावी सभा में दतिया को नंबर-1 बनाने की बात कहते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से नहीं, केवल सत्ता से मतलब होता है।

सीएम मोहन यादव ने दतिया के उदगुवां क्षेत्र में कहा कि ढाई साल पहले झूठ बोलकर, बड़ी-बड़ी बातें करके कांग्रेस ने यहां के विकास का पहिया रोक दिया था। अब इस हिसाब को चुकता करने का समय है।

पूरे देश से गायब हो रही कांग्रेस

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे कांग्रेस पूरे देश से गायब हो रही है। जैसे बेशर्म और गाजर घास गायब हो गई, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो गई। अब तो मध्यप्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक, पीतांबरा पीठ से लेकर कालिका माई तक, गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खुद के कर्म उसे ले डूबे हैं।

श्री कृष्ण ने दी हमें प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद कभी राहुल गांधी दर्शन करने वहां गए क्या। कांग्रेस ने भगवान राम के जन्म के प्रमाण मांगे। सुप्रीम कोर्ट से फैसला होने के बाद भी वे वहां दर्शन करने नहीं गए। हम चित्रकूट में भगवान राम का भव्य धाम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भगवान राम-भगवान कृष्ण ने चरण रखे, वहां-वहां तीर्थ स्थान बनाए जाएंगे।

गरीबों के वोट से ही बनती है सरकार

डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना साकार रूप ले रही है। ये दोनों नदियां कब से थीं, लेकिन कांग्रेस इनका लाभ जनता को नहीं देना चाहती थी। कांग्रेस बुंदेलखंड के लोगों के झूठ बोल-बोलकर सत्ता हासिल करती थी। लेकिन, किसान को न पानी मिला, न बिजली, न विकास हुआ। अब एक लाख करोड़ रुपये से केन-बेतवा परियोयना तैयार हो रही है, इसका लाभ बुंदेलखंड को भी मिलेगा और दतिया को भी मिलेगा।

और क्या बोले सीएम

-कांग्रेस के शासनकाल में रोडवेज की बसें बंद हो गई थीं, हम इसे फिर शुरू करने वाले हैं।
-अधिकारियों-कर्मचारियों के किसी ने प्रमोशन किए, तो वो हमारी सरकार ने किए।
युवाओं के लिए हमने 18 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। कांग्रेस ने इस पर ताला लगा दिया था।

बीजेपी के शासन में कोई डाकू-कोई नक्सली नहीं बचा

सीतापुर में यादव ने कहा कि पहले इस इलाके में कभी डाकुओं का आतंक था, आम लोगों की खून-पसीने की कमाई डाकू लूटकर ले जाते थे। लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भाजपा की नई सरकार बन गई। चंबल और दतिया क्षेत्र से डाकू तो गायब हो ही गई। प्रदेश की धरती से नक्सलियों का भी अंत हो गया।

कांग्रेस एक घर में सिमटी

डॉ. यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार में ही संभव है कि आज एक गरीब चाय वाले परिवार और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस में राजा का बेटा राजा बनता है। पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी, फिर सोनिया गांधी, अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेस की तो पूरी पार्टी एक घर में सिमट गई।

Updated on:
25 Jul 2026 07:04 pm
Published on:
25 Jul 2026 07:02 pm