दतिया

अभी-अभी एमपी में युवक ने पहले प्रेमिका और फिर खुद को मारी गोली

mp news: घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है..।
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
datia
मृतक मानवेन्द्र और घायल युवती (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। घटना भांडेर विकासखंड के अंतर्गत गोंदन थाना क्षेत्र की है जहां मंगलवार की शाम करीब 4 बजे पहले आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आरोपी प्रेमी की मौत हो गई है।

चाचा के घर जा रही थी युवती

मंगलवार शाम करीब चार बजे भांडेर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गोंदन निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह यादव ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका शिखा यादव निवासी कमलापुरी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली से घायल कर लिया। पुलिस के अनुसार शिखा अपने चाचा के घर इंदरगढ़ जा रही थी। इसी दौरान उड़ीना रोड स्थित काशीपुर तिराहे के पास मानवेंद्र ने उसे मुख्य सड़क पर रोककर कट्टे से गोली चला दी। शिखा को गोली मारने के बाद मानवेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली।

शादीशुदा है आरोपी प्रेमी, अस्पताल में मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मानवेंद्र सिंह यादव को अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार शिखा के सीने में गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मानवेंद्र पहले से शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Dec 2025 07:12 pm
Published on:
16 Dec 2025 07:12 pm