दौसा

Good News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल से आई बड़ी खबर, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक पूरे साल होगा प्रवेश

Good News: राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन को लेकर एक अच्छी खबर। प्री-प्राइमरी से 8वीं तक पूरे साल प्रवेश हो सकेंगे। जहां आवेदन ज्यादा है वहां रिजर्व को वरीयता दी जाएगी। जानें पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2024, 2:49 PM IST
Good News Mahatma Gandhi English Medium School Big News Pre Primary to 8th Class Admissions throughout Year
Good News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल से आई बड़ी खबर, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक पूरे साल होगा प्रवेश

Good News : सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के इच्छुक अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। दौसा जिले सहित राज्य के जिन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में ऑनलाइन लॉटरी के बाद भी भी रिक्त रह गई है, वहां प्री प्राइमरी सहित पहली से आठवीं तक की कक्षा में रिक्त सीटों पर पूरे साल प्रवेश हो सकेंगे। वहीं अंग्रेजी मीडियम की 9वीं से 12वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश हिंदी मीडियम के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक ही प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

एक आवेदक केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन भरेगा

शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर एक आवेदक द्वारा केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा। आवेदन में अधिकतम एक स्कूलका विकल्प चयन किया जा सकेगा। संबंधित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षाओं में शेष रही रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अब आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर विद्यालय आवंटित किया जाकर प्रवेश दिया जा सकेगा। विद्यालय आवंटित होने के बाद संबंधित अभ्यर्थी को 10 दिन में विद्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस दिन की अवधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आवेदक का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

वरीयता क्रम के आधार पर प्रवेश

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को निराशा नहीं होगी। जिन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त सीटों से अधिक आवेदन आए हैं वहां लॉटरी के जरिए बनी रिजर्व सूची में आने वाले विद्यार्थियों को वरीयता क्रम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
14 Jul 2024, 2:49 PM IST
Published on: