दौसा

Dausa: होटल में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां, दूसरे राज्यों से बुलाते लड़कियां; मैनेजर सहित 5 युवक गिरफ्तार

Dausa Hotel Police Raid: राजस्थान के दौसा जिले की एक होटल में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लालसोट के कुम्हार पाड़ा बाजार स्थित ड्रीम होटल पर पुलिस ने छापा मारकर होटल मैनेजर सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Aug 07, 2026
Lalsot hotel police raid
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस। फोटो: पत्रिका

राजस्थान के दौसा जिले की एक होटल में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लालसोट के कुम्हार पाड़ा बाजार स्थित ड्रीम होटल पर पुलिस ने छापा मारकर होटल मैनेजर सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से 4 युवतियों को डिटेन किया। होटल में पुलिस की छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी हरलाल मीना के साथ पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से अनिल सैनी निवासी मालावास, राहुल वाल्मीकि निवासी रामगढ़ पचवारा, देवेन्द्र कुमार बैरवा निवासी चांदनोली (थाना बाटोदा, सवाई माधोपुर), सोनू सैनी निवासी राजौली तथा मनोज सैनी निवासी खटवा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चार युवतियों को भी डिटेन किया है। जिन्हें सखी सेंटर भेजा गया है। पकड़ी गई युवतियां दूसरे राज्यों की रहने वाली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल एवं 14 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि होटल के अंदर अ​नैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने के बाद होटल में रेड डाली। इस दौरान होटल के कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। तभी पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सहित 5 लोगों को दबोच लिया। साथ ही होटल के कमरे से चार युवतियों को डिटेन किया।

दूसरे राज्यों से बुलाते लड़की

पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल के अंदर काफी दिनों से अनैतिक गतिविधियों के खेल पर चल रहा था। इसके लिए पंजाब, मध्य प्रदेश और कोलकाता से युवतियां बुलाई जाती थी। जिन्हें अनैतिक काम के लिए होटल के अंदर रखा गया था। डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अपराध, नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Updated on:
07 Aug 2026 01:32 pm
Published on:
07 Aug 2026 01:32 pm