दौसा

दौसा में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से मासूम भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

दौसा जिले में बाणगंगा नदी में दर्दनाक हादसे में भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मवेशी चराने गए बच्चों में से एक के गड्ढे में गिरने पर उसे बचाने के प्रयास में तीनों ही पानी में समा गए।

2 min read
Mar 08, 2026
Dausa news, Banganga river drowning, Rajasthan children drowning, brother sister drowning incident, three children drowned Rajasthan, Dausa tragic accident, children drowned in river India, Banganga river accident, Jasota village news, Rajasthan breaking news, kids drowning incident India, rural Rajasthan tragedy, children death river Rajasthan, Dausa district news, India drowning accident news
एआई तस्वीर

दौसा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में बाणगंगा नदी में डूबने से भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चे मवेशी चराने गए थे, लेकिन बरसाती पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से तीनों की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मवेशी चराने गए थे

जानकारी के अनुसार हादसा सैंथल थाना क्षेत्र में बापी गांव के पास बाणगंगा नदी में शुक्रवार दोपहर हुआ। पुलिस ने बताया कि जसोता गांव निवासी पायल जायसवाल (13) पुत्री मुरारीलाल, श्यामसुंदर (15) पुत्र मुरारीलाल और अमित मीणा (11) पुत्र प्रहलाद मीणा की नदी में डूबने से मौत हो गई। पायल और श्यामसुंदर आपस में भाई-बहन थे। तीनों बच्चे मवेशी चराने के लिए नदी के किनारे गए हुए थे।

बहन को बचाने कूदा भाई

बताया जा रहा है कि बरसात के कारण नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पायल का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। बहन को डूबता देख उसका भाई श्यामसुंदर उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गया, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। दोनों को संघर्ष करता देख उनके साथ मौजूद अमित मीणा ने भी उन्हें बचाने की कोशिश में पानी में छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से तीनों ही बच्चे पानी में डूब गए।

घटना के समय बच्चों के साथ कोमल मीणा भी मौजूद थी। तीनों को पानी में डूबता देख वह घबराकर गांव की ओर दौड़ी और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Published on:
08 Mar 2026 05:48 pm