Kumaon Police Transfer List 2026: कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल का पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन। 526 पुलिसकर्मियों के तबादले,10 अप्रैल तक कुर्सी नहीं छोड़ी, तो रुकेगी सैलरी। जानें पूरा मामला।
Kumaon Police Transfer List 2026: कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आईजी ने एक साथ 526 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किए हैं, जिसमें दरोगा से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर पुलिसकर्मी अपने नए जिले में नहीं गए, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आईजी ने जांच में पाया कि करीब 124 दरोगा ऐसे हैं, जिनका ट्रांसफर 2021, 2024 या 2025 में ही हो गया था, लेकिन वे अभी भी अपने पुराने जिले और पुरानी कुर्सी के मोह में वहीं रूके हुए हैं। इस ढिलाई पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सालों से तबादला होने के बाद भी दरोगाओं को न छोड़ना बहुत गलत है।
उन्होंने सभी एसएसपी को आदेश दिए हैं कि 10 अप्रैल तक इन पुलिसकर्मियों को हर हाल में रिलीव किया जाए। साथ ही, आदेश न मानने वाले दरोगाओं का वेतन रोकने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
किसे, क्या मिला?
तबादला सूची में कुल 526 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिसमें:
दरोगा: 23
एएसआई: 09
हेड कांस्टेबल: 92
कांस्टेबल: 357
अन्य स्टाफ: 45
नैनीताल जिले में काफी समय से दरोगाओं की भारी कमी चल रही थी, वहां आधे पद खाली पड़े थे। इस नई तबादला सूची से नैनीताल को नए अधिकारी मिलेंगे, जिससे जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।