देवरिया

बारात से लौट रही अनियंत्रित क्रेटा पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत…परिजनों में मचा कोहराम

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के घटैला गाजी के समीप सोमवार की रात सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Up news, deoria
फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सोमवार की देर रात जिले में बड़ा हादसा हो गया, यहां बरियारपुर थानाक्षेत्र के सोनू घाट से महुआनी मार्ग पर घटैला गाजी के सेमरहवा बाबा स्थान के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बारात से घर लौट रहे थे, तभी उनकी क्रेटा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में दो युवकों की मौत

हादसे में कार सवार अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) पुत्र स्व. मार्कंडेय पांडेय, निवासी वार्ड नंबर 5, टोला जेठहंसी, नगर पंचायत बरियारपुर और आकाश पाल पुत्र हरिशंकर पाल, निवासी सठियांव थाना खुखुन्दू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया जाता है कि अतुल पांडेय बैकुंठपुर में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे, जबकि आकाश पाल उसी दुकान पर काम करते थे। युवकों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

Updated on:
10 Mar 2026 02:27 pm
Published on:
10 Mar 2026 01:32 pm