देवरिया

देवरिया के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में देव दीपावली पर भव्य गंगा आरती, डीएम रहीं मुख्य यजमान

बुधवार की शाम देव-दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां सभी ने भगवान शिव की आराधना कर घी के दीपक जलाए। घाट अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठा। वहीं जयघोष से समूचा नदी घाट गुंजायमान हो गया।
less than 1 minute read
Nov 06, 2025
Up news,
फोटो सोर्स: पत्रिका , देव दीपावली में डीएम दिव्या मित्तल ने लिया हिस्सा

देव दीपावली के अवसर पर प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर और उसके पीछे स्थित गिरजा सरोवर पोखरे के किनारे हजारों दीपों के प्रकाश से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस सौंदर्य को देखने आसपास से हजारों लोग उपस्थित थे। इस पूजा में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मुख्य यजमान के रूप में हिस्सा लीं । जिलाधिकारी ने पूजा-अर्चना कर जिले की समृद्धि, सुख और शांति की कामना की।

गंगा आरती कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल रहीं मुख्य यजमान, जिले के समृद्धि की कामना

बुधवार को गंगा आरती का शुभारंभ आयोजक आचार्य आदित्य पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन से हुआ। इसके बाद वाराणसी से आए ब्राह्मण आचार्य रोहित तिवारी के नेतृत्व में पारंपरिक विधि-विधान से गंगा आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान शंख, घंटा और घड़ियालों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने देव दीपावली को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। उन्होंने आगे कहा कि देव दीपावली जैसे पर्व समाज में सद्भाव, एकता और आस्था का संदेश देते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। डीएम ने जोर दिया कि यह पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक भी है।

Updated on:
06 Nov 2025 12:44 pm
Published on:
06 Nov 2025 12:44 pm