देवरिया

दुल्हा डोली में, बैलगाड़ी से बाराती…अनोखी बारात देख देवरिया में हर्ष, लोगों ने खूब बनाए वीडियो

देवरिया में निकली एक बारात ने सबका मन मोह लिया, इस बारात में न लग्जरी गाड़ियां, न हो दूसरा तामझाम। डोली में बैठा था दुल्हा और बैलगाड़ी में निकले बाराती

2 min read
Mar 10, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, देवरिया में निकली अनोखी बारात

वर्तमान समय में जहां विवाह में स्टेट्स सिंबल दिखाने के लिए लोग महंगी गाड़ियों से लेकर हेलीकॉप्टर तक की सेवाएं के रहे हैं वही देवरिया की अनोखी बारात ने क्षेत्र में कौतूहल पैदा कर दी। जिले के भागलपुर कस्बे से रविवार को एक अनोखी बारात निकाली गई। इसमें दूल्हा डोली में सवार होकर निकला, जबकि बाराती बैलगाड़ियों से दुल्हन के घर पहुंचे। यह बारात आधुनिक शादियों के चलन से हटकर पुरानी परंपराओं की याद दिला गई।

ये भी पढ़ें

आगरा सबसे गर्म जिला, तापमान 40 डिग्री के पास, मौसम वैज्ञानिक बोले- बन रहे कई मौसमी सिस्टम

बेटे की शादी यादगार बनाने के लिए पिता ने किया अनोखा काम

देवरिया के भागलपुर निवासी सेवानिवृत्त सेना जवान वीरेंद्र यादव ने अपने बड़े बेटे अभिषेक यादव की शादी सलेमपुर क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी अवधेश यादव की पुत्री से तय की थी। वीरेंद्र यादव ने बेटे की शादी को यादगार बनाने और पुरानी परंपरा को जीवित रखने का फैसला किया।

इस अनोखी बारात के लिए दूल्हे की डोली लार क्षेत्र के धकपुरा गांव से मंगाई गई थी। बारातियों के लिए लगभग 15 बैलगाड़ियों का इंतजाम किया गया, जिन्हें भागलपुर, लार और बेल्थरा सहित आसपास के कई गांवों से जुटाया गया।

डोली में दूल्हा….बैलगाड़ी में बाराती

रविवार, 9 मार्च को यह बारात पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ियों के साथ चांदपलिया गांव के लिए रवाना हुई। दूल्हा डोली में बैठकर दुल्हन के घर पहुंचा। सड़कों से गुजरते ही इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां से बारात गुजर रही थी वहां लोग काफी रोमांचित होकर देख रहे थे, लोगों ने खूब वीडियो बनाए।

पुरानी परंपराओं को नहीं भूलें

अनोखी बारात ले जाने वाले वीरेंद्र यादव ने बताया कि आजकल लोग गाड़ियों और हेलीकॉप्टर से भी बारात ले जाते हैं, लेकिन डोली में बैठने का अवसर जीवन में केवल एक बार, शादी के समय ही मिलता है। उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस परंपरा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया। वर, वधू पक्ष के लोग इस बारात पर काफी रोमांचित हुए।

ये भी पढ़ें

घर से भागने के बाद प्रेमी-प्रेमिका घर वापस आए, उठाया खौफनाक कदम, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Published on:
10 Mar 2026 09:31 am
Also Read
View All
देवरिया की समीक्षा ने सिविल सेवा में 56वां रैंक हासिल किया…अनिल,तान्या और रवि ने भी चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

राष्ट्रीय स्तर पर चमके देवरिया के आयुष्मान, नेशनल लेवल की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम को दिलाये गोल्ड मेडल

देवरिया में दारोगा से हाथापाई, मनबढ़ ने बैच और नेमप्लेट नोचा…थाने लाने में पुलिसकर्मियों से किया जद्दोजेहद

प्यार में दगा बर्दास्त नहीं…प्रेमिका ने नोंचा प्रेमी का मुंह, खोजते हुए पहुंची होटल… देखते ही पारा हुआ हाई

बस को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रेलर, धमाके की आवाज के साथ पेड़ से भिड़ा…चकनाचूर हुआ केबिन, ड्राइवर की हालत गंभीर

अगली खबर