प्रेमी के बारे में पता चलने से घर वालों ने लड़की का निकलना बंद कर दिया था। जिसके बाद लड़की...
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के बारे में पता चलने से घर वालों ने लड़की का निकलना बंद कर दिया था। जिसके बाद लड़की अचानक गायब हो गई। अचानक उसकी लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, जिले के रूद्री थानांगर्तत ग्राम भटगांव निवासी कौशल सिन्हा की नाबालिग लड़की नूतन सिन्हा उम्र 17 वर्ष अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह घर के पीछे कुएं में उसकी लाश को तैरते हुए कुछ गांव वालों ने देखा। इसके बाद परिजनों को खबर दी गई।
पुलिस भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और कुंए में सीढ़ी लगाकर किसी तरह लाश को निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद लाश का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अपने पसंद के लड़के के साथ मिलने से परिजनों द्वारा इंकार कर दिए जाने से एक नाबालिग युवती ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
दो माह पहले भी हुई थी गायब
पुलिस के अनुसार दो महीने पहले भी नूतन अपने घर से गायब हो गई थी। किसी तरह पुलिस ने उसे खोजकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन इसके लिए परिजन तैयार नहीं थे। संभवत: इसी के चलते उसने यह आत्मघाती उठाया होगा।