आसपास के पुलिस स्टेशनों में पता करने पर दोनों शवों की पहचान हुई। युवक की पहचान जोगनीपाली के नागेश्वर चौहान के रूप में हुई। जिसकी उम्र 21 वर्ष थी। महिला भी उसी गांव की रहने वाली थी। जिसका नाम तृतीया चौहान था। मृत महिला शादीशुदा थी, जो युवक से 6 वर्ष बड़ी थी । शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। महिला के पति ने बताया वह सुबह साढ़े साथ बजे ही घर से निकल गई थी। जिसके बारे में घर में किसी को भी जानकारी नहीं थी।