उल्लेखनीय है कि नगरी ब्लाक के ग्राम फरसियां में चाय बनाने की बात को लेकर खेमलता साहू(26) और उसके पति राजेश साहू(34) के बीच जमकर विवाद हुआ। रोज सुबह जगा देने से महिला इतनी उत्तेजित हुई कि उसने अपने दो बच्चों के साथ खुद पर मिट्टीतेल उढेलकर आग लगा ली। पति ने सभी को जिला अस्पताल लाया। 90 प्रतिशत झुलस जाने के कारण 2 वर्षीय मासूम डेविड की बुधवार को ही मौत हो गई। इसके बाद रात में दुधमुंही बच्ची भावना ने भी दम तोड़ दिया।