धमतरी

CG Theft Case: पहले सूने माकन से जेवर की चोरी, फिर नहर किनारे झाड़ियों में छुपा कर घूम रहे थे, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Theft Case: पुलिस ने जेवर जब्त कर लिया है। साथ ही ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी जब्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2024, 3:15 PM IST
CG Theft Case in Dhamtari

CG Theft Case: धमतरी के बठेना पारा स्थित सूने मकान में 90 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरतार किया है। चोरी गए जेवरातों को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रवीण चंद इसार (34) अपने परिवार समेत घर में ताला लगाकर नगरी गए थे। इस बीच 22 मई को सुबह 6 बजे प्रार्थी का पड़ोसी मनोज उराव ने फोन (CG Theft Case) कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तब प्रार्थी अपने परिवार के साथ वापस आकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला टूटा था।

आलमारी में रखे एक जोड़ी सोने की टॉप्स, एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन, चांदी की पायल दो जोड़ी, चांदी की पायजेब एक जोड़ी, चांदी का करधन दो नग जुमला कीमत 90 हजार रुपए को अज्ञात चोर चोरी (CG Theft Case) कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही सुरेश तिवारी (33) पिता अजय तिवारी टिकरापारा, दीपक उर्फ बबलू साहू (19) पिता संतूराम स्टेशनपारा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरी (CG Theft Case) किए गए सोने-चांदी के जेवरात को नहर पार में झाड़ी के पास पत्थर के नीचे छुपाकर रखे थे। पुलिस ने जेवर जब्त कर लिया है। साथ ही ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी जब्त किया है।

CG Theft Case: चौबीस घंटे के भीतर खुलासा

पुलिस ने इस मामले में चौबीस घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार (CG Theft Case) कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में एसआई लक्ष्मीकांत शुक्ला, हवलदार दीपक साहू, दीपेश देहारी, सुरेन्द्र देहारी आदि शामिल थे।

Updated on:
24 May 2024, 3:15 PM IST
Published on: