अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि प्रार्थिया चरणबती कोर्राम पति स्वं. कुंवर सिंह कोर्राम 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके हिस्से कि लगभग 1.5 एकड़ जमीन नंदनमारा बाईपास में स्थित है उसमें से लगभग 75 डिसमील जमीन को संबलपुर निवासी स्वरूप चंद जैन को 4 माह पहले 12 लाख रूपए में बेची थी, जिसको बेचने के बाद मिले 12 लाख रूपए को अपने निवास से लोहे के आलमारी में रखी थी। उसमें से लगभग 3 लाख रूपए स्वयं के घर बनाने में खर्च हो गया है। लभगग 9 लाख रूपए आलमारी में रखी थी, जिसे 9 मई को रात अज्ञात चोर ने प्रार्थिया के घर रात को घुसकर आलमारी तोड़कर चोरी कर लिया है। मामले पर अपराध कायम कर जांच में लिया गया।