24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / फोन कॉल आया रिव्यू करो लाखों पाओ, जाल में फंस गई महिला सीए, फिर अकाउंट से निकल गए 29 लाख रुपए

फोन कॉल आया रिव्यू करो लाखों पाओ, जाल में फंस गई महिला सीए, फिर अकाउंट से निकल गए 29 लाख रुपए

इसमें उन्हें इकोनामी टास्क देने लगे। पहले 8 हजार रुपए का टास्क दिया गया। इसे पूरा करके और 8 हजार रुपए पेटीएम करने का स्क्रीनशॉट महिला ने उनके बताए दूसरे ग्रुप में भेजा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 15 May 2024, 9:06 AM IST

Chhattisgarh Cyber Crime

CG Cyber Crime: साइबर ठगों ने एक महिला सीए को घर बैठे ऑनलाइन टास्क-रिव्यू करने पर पैसे देने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिया। पीडि़ता की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक सड्ढू में रहने वाली एक महिला सीए के मोबाइल नंबर को 8 मई को अज्ञात मोबाइल नंबर ने एक कम्युनिटी ग्रुप में जोड़ा गया। उन्होंने ग्रुप से जोड़ने का कारण पूछा, तो ग्रुप एडमिन ने घर बैठे पैसे कमाने के लिए यह ग्रुप बनाने की जानकारी दी। इसके बाद एक लिंक भेजकर गूगल में रिव्यू में देकर उसका स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने वैसा ही किया। लिंक में जाकर गूगल रिव्यू किया। फिर उसका स्क्रीनशॉट बताए गए वाट्सऐप नंबर पर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Weather Update: 5 दिनों तक भयंकर बारिश से नहीं मिलेगी राहत, खतरनाक सिस्टम है एक्टिव, अंधड़ के साथ होगा वज्रपात

इसके बाद महिला को एक फार्म भरकर भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें तीन टास्क दिए गए और प्रत्येक टास्क के लिए 50 रुपए तय किया। साथ ही उन्हें एक दिन में अधिकतम 3500 रुपए का टास्क पूरा करने कहा गया। तीनों टास्क पूरा करने पर महिला को एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें उन्हें इकोनामी टास्क देने लगे। पहले 8 हजार रुपए का टास्क दिया गया। इसे पूरा करके और 8 हजार रुपए पेटीएम करने का स्क्रीनशॉट महिला ने उनके बताए दूसरे ग्रुप में भेजा। इसके बाद उन्हें रिटर्न 13 हजार 600 रुपए मिले।

इससे महिला को भरोसा हो गया। अगले दिन फिर बोनस के रूप में 200 रुपए दिया। फिर अगला इकोनॉमी टास्क 9000 रुपए का था। इसे पेटीएम करके स्क्रीन शॉट भेजा। इसके बाद महिला को एक अन्य टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें ग्रुप में केवल 5 लोग शामिल थे। इनमें से 4 मेंबरों को टास्क मिलने लगा। महिला को फिर एक लिंक भेजकर टास्क दिया गया और 38 हजार 800 रुपए पेमेंट करने कहा गया। महिला ने पेटीएम के जरिए पेमेंट किया और उसका स्क्रीनशॉट फिर दूसरे ग्रुप में भेजा। इसके बाद फिर लिंक के जरिए टास्क भेजकर महिला से 1 लाख 25 हजार जमा करवाया गया। इसके बाद उनसे 2 लाख 88 हजार रुपए जमा करने कहा गया। यह राशि जमा नहीं करने पर पिछला पेमेंट वापस नहीं मिलने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर और पेट में गोली लगने से मौत… इलाके में दहशत

इसके बाद महिला उतनी राशि जमा करने के लिए मजबूर हो गई। महिला ने 2 लाख 88 हजार रुपए जमा किया। इसके बाद 8 लाख 88 हजार 888 रुपए, 16 लाख रुपए आदि करके कुल 29 लाख 49 हजार 688 रुपए जमा करवा लिया गया। महिला अपने जमा राशि वापस मांगने लगी, तो उनसे 22 लाख रुपए जमा करने कहा गया। इसके बाद महिला को ऑनलाइन ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने विधानसभा थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।