Bilaspur Cyber Crime News: साइबर ठग ने खुद को एनआरआई डॉक्टर बता कर फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की। फिर उसे शादी का झांसा देकर 3 लाख 60 हजार रुपए ठग लिए। पीड़िता ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार धौराभाठा हिर्री निवासी संध्या पति विक्रम रत्नाकर (23) ने हिर्री थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 4 साल पूर्व उसकी शादी बलौदा बाजार निवासी विक्रम रत्नाकर से हुई थी। शादी के बाद पारिवारिक विवाद के चलते वह पति से अलग रहने लगी। फेसबुक में चैटिंग के दौरान संध्या की दोस्ती एक कथित हार्ट सर्जन समीर गुप्ता से हुई। उनके बीच चैटिंग प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया।