धमतरी

कांग्रेस प्रभारी के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को बताया दलाल, बोले- BJP में जाऊंगा, फिर… मचा बवाल

Political News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल मच गया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा की मीडिया के कैमरों के सामने ही जमकर हंगामा और आरोप- प्रत्यारोप शुरू हो गया।

2 min read
Nov 27, 2025
कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Political News: एसआईआर और संविधान बचाने को लेकर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हुए। दोपहर 3 बजे उनका धमतरी आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए काग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली दोपहर 3.30 बजे राजीव भवन पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। पश्चात छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांगेसजनों को संबोधित किया।

उन्होंने कांग्रेसियों को मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। साथ ही एसआईआर को लेकर कांग्रेसियों को कुछ जरूरी जानकारी भी दी। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। उद्बोधन पश्चात जैसे ही कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजीव भवन से बाहर निकले। इसी दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र आजमानी और वर्तमान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के बीच तीखी बहस हो गई।

ये भी पढ़ें

Political war on SIR: भाजपा जिलाध्यक्ष का पूर्व डिप्टी सीएम पर पलटवार, कहा- फर्जी वोटर्स आ सकते हैं सामने, इसलिए एसआईआर से डर रही कांग्रेस

निगम चुनाव में टिकट बेचने-दलाली का लगा आरोप

देवेन्द्र अजमानी ने जिलाध्यक्ष शरद लोहाना पर नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पैसों का लेन-देन कर टिकट का वितरण किया गया है। इस कारण ही आज निगम में भाजपा के महापौर बैठे हैं। करीब 5 मिनट तक दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अपशब्द भी निकले। बहस होते देख जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर और नीशु चंद्राकर देवेन्द्र आजमानी को अपने साथ ले गए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। इसी दौरान देवेन्द्र अजमानी ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कहा कि अब मैं भाजपा प्रवेश करूंगा।

इस मामले को कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया और देवेन्द्र अजमानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने राजीव भवन में इस तरह बहसबाजी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, उमेश पटेल, डॉ लक्ष्मी ध्रुव, विपिन साहू, तारिणी चंद्राकर, पंकज महावर, आकाश शर्मा, विकास उपाध्याय, आनंद पवार, नरेश जसूजा, विशु देवांगन, प्रवीण साहू, राजा देवांगन, आकाश गोलछा समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

जगह-जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पालयट का काफिला जैसे ही अर्जुनी चौक पहुंचा कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर उनकी अगुवानी की। पूर्व विधायक लेखराम साहू के निवास के सामने भी कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उनका काफिला घड़ी चौक से सदर बाजार होते कांग्रेस भवन पहुंची। यहां एसआईआर, संविधान बचाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जो आदमी आरोप लगा रहा है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जब मैं जिलाध्यक्ष बना तो मेरे नाम से वसूली करना शुरू कर दिया। एक शासकीय आफिस से शिकायत आई। वह भाजपा का दलाल है। उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। - शरद लोहाना, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट बेची गई है। मैं पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं। महापौर के चुनाव में ऐसी क्या परिस्थिति बन गई जो कांग्रेस ने डमी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया। नतीजा आज निगम में भाजपा के महापौर बैठे हैं। दलाल मैं नहीं दलाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष है। इसका प्रमाण भी मैं दूंगा। अब मैं भाजपा में जाऊंगा। - देवेन्द्र अजमानी, पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी

ये भी पढ़ें

CG politics: Video: पूर्व डिप्टी सीएम बोले- जिनके शासनकाल में झीरम घाटी हमला हुआ…, वे कर रहे नक्सलवाद की बात

Published on:
27 Nov 2025 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर