धमतरी

CG Fraud News: विधि काउंसलर पद में भर्ती का झांसा देकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud News: धमतरी मंत्रालय के विधि विभाग में सहायक विधि काउंसलर पद में भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
May 02, 2025
CG Fraud News: विधि काउंसलर पद में भर्ती का झांसा देकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के धमतरी मंत्रालय के विधि विभाग में सहायक विधि काउंसलर पद में भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 जुलाई 2018 से 21 अप्रैल 2019 के बीच प्रार्थी राकेश कुमार देवांगन पिता बोधन देवांगन कुरुद निवासी ने अपने परिचित विवेक पटनायक के माध्यम से चंद्रकांत सिन्हा जो मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ है। चंद्रकांत ने राकेश को बताया कि मंत्रालय के विधि विभाग में सहायक विधि काउंसलर पद पर भर्ती का विज्ञापन निकला है।

CG Fraud News: आरोपी को पकड़ा

भर्ती के नाम पर 5 लाख रूपए का मांग किया गया। प्रार्थी राकेश देवांगन द्वारा चंद्रकांत सिन्हा और विवेक पटनायक को 4 लाख 93 हजार रूपए अलग-अलग किश्तों में दिया गया। बाद में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी ने रकम वापस मांगी तो आरोपी घुमाता रहा।

नवपदस्थ एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी कुरुद को मामले का निराकरण करने कहा गया। इधर पुलिस ने टीम भेजकर जांच कराई और आरोपी चंद्रकांत सिन्हा को मठपुरैना रायपुर से गिरफ्तार किया।

आरोपी चंद्रकांत ने बताया कि वर्ष-2010 से 2018 तक मंत्रालय में पदस्थ था। उसी दौरान विवेक पटनायक ने राकेश देवांगन ने परिचय कराया था। प्रार्थी राकेश देवांगन ने 4 लाख 93 हजार रूपए अलग-अलग किश्तों में आरोपी को दिया था। इस राशि से एक मोबाइल और बांकी रकम खाने-पीने में खर्च होना बताया। पुलिस ने बताया कि चंद्रकांत सिन्हा पिता शिवलाल सिन्हा छुरा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Published on:
02 May 2025 02:11 pm