राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने गांधीनगर स्मार्ट पुलिस सिटी परियोजना का प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना में आरआरयू पांच दिनों तक 100 पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें सायबर सुरक्षा, ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम, फॉरेंसिक साइंस, वित्तीय अपराधों की जांच, वीआईपी सुरक्षा और पुलिस थाना प्रबंधन शामिल है।