धमतरी

उसके काले जादू का गांव में था खौफ, फायदा उठा कर वो झाड़-फूंक की आड़ में महिलाओं, बच्चियों का रोज करता था बलात्कार

CG Jadu Tona: तुम्हारा इलाज सबके सामने नहीं अकेले में होगा…ऐसा कहकर बैगा ने गांव की कई महिलाओं का बलात्कार किया। रेप की शिकार होकर एक पीड़िता ने बड़ा कांड कर दिया।

2 min read
May 08, 2024

Black magic with sexual assault: आज पूरे देश में अंधविश्वास इस कदर फैल गया है जिसकी कोई सीमा नहीं है। अपनी तरह-तरह की समस्या लेकर लोग बाबा, बैगा के पास जाते है और झाड़ फूंक कराते हैं। अंधविश्वास के चलते तांत्रिक महिलाओं व बच्चियों का फायदा उठाकर उनसे अनाचार करते है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल तांत्रिक झाड़ फूंक के बहाने बंद कमरे में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था। न जाने इस हैवान के जाल में अब तक कितनी लड़कियों ने अपनी अस्मिता खो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला धमतरी के ग्राम धौराभाठा की है। जहां तांत्रिक नंदकिशोर कुंजाम लड़कियों और महिलाओं को झाड़ फूंक, अंधविश्वास का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद तांत्रिक बंद कमरे में उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। हैवान की इस वारदात से महिलाएं, बच्चियां बुरी तरह फंस जाते थे।

इन सब से परेशान होकर एक पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर कुंजाम उर्फ नंद बाबा को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से कई महिलाओं को झांसे में लेकर उनके साथ अनाचार करते आ रहा था।

Updated on:
09 May 2024 10:47 am
Published on:
08 May 2024 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर