4 मई को खिलावन का दोस्त डीसूराम ने फोन के माध्यम से मृतका को धमतरी बुलाया। धमतरी बस स्टैंड से अपने बाइक में बैठाकर गांव रामपुर ले गया। यहां खेत में पहले मृतका भेश्वरी को शराब पिलाया। इसके बाद मृतका की मुंह, नाक को दबाकर बेहोश कर दिया और सीने में पत्थर पटक कर हत्या कर दी। हत्या के बाद डीसूराम ने मोबाइल से खिलावन को इसकी जानकारी दी। इधर, खिलावन साहू ने भेश्वरी के शव को छुपाने के उद्देश्य से बोरी में भरकर अपने गांव लाने कहा। डीसूराम बोरी में शव लेकर रामपुर से सनौद होते हुए खिलावन के गांव जा रहा था, लेकिन तितुरगहन के आगे लोगों की भीड़ देखते पकड़े जाने के डर से तितुरगहन गांव केे पास शव फेंककर अपने गांव लौट गया।